प्रथम पृष्ठ पर जाएँ


कविता के जन्मदिन पर

--मुकुल दाहाल

 

आंगन में

अंधेरा

साँढ़ बनता रहा

 

चेहरे पर

काली रात

सोती रही

 

स्वादका अर्थ

जिह्वा में

न लिखा गया

 

बदन

सर्वांग न छिप सका आजीवन

वस्त्र में

 

सफाई

कौन सी सुविधा है

कौन सा चमत्कार है

मालूम न पड़ा

 

ऐसे परिवार में

जन्म लिया एक दिन

मेरी कविता ने

 

वह नहीं रोई

आदमी जैसे

जन्म लेने पर

 

वह जन्मी

परिपक्व,

पूर्ण

 

अर्थ लिए

आवाज लिए

स्वर लिए

 

मेरे घाव

मेरे दर्द

 

 

मेरे सब वंशज गुण लेकर

वह मर्यादित

जीती गई

 

मैं प्रत्येक जन्मदिन के

ढलान पर लुढ़कता रहा,

 

टकराता रहा

और नीला पड़ता गया

 

हर जन्मदिन के सोपान पर

वह चढ़ती रही आकाश की तरफ

 

और वयस्क बनती रही

 

मैं हर जन्मदिन में

लोगों की भीड़

लादता रहा

 

बिखरते हुए जीवनपिंड से

भागने के लिए।

 

वह एकदम तन्हा

बेखौफ़ है  जैसे ‘आज’

 

क्योंकि

आज उसका जन्मदिन है

 

मैं उसकी

दीप्त जीवन की आभा

महसूस कर रहा हूं।

 

वह मुझे चोंच मारके

मेरी ही ठंडी आंख से

मुझे देख रही है।

 

 

मुझे ज्ञात हो रहा है

मेरा रिसता हुआ

जीवन का रस

उसके लम्बे आयु के

अर्थवत्ता से छोटा है

संकीर्ण है।

 

नेपाली से रूपान्तरः कुमुद अधिकारी


श्री मुकुल दाहाल जन्म विक्रमाब्द २०२२ को नेपाल के पूर्वी शहर शनिश्चरे में हुआ। वे कविताओँ को अपना दिल दे बैठे हैं और उनकी एक काव्यकृति प्रकाशित हैः सीमातीत सीमान्त। वे अङ्ग्रेजी जालपत्रिका पेनहिमालय (www.penhimalalaya.netfirms.com)  का सम्पादन करते हैं और साहित्यसरिता (www.sahityasarita.org)  के सहयोगी सम्पादक हैं। उन्हें वाणी पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। सम्पर्कः mukul.dahal@gmail.com , mukulnp@hotmail.com